लखीसराय : जिले के नवपदस्थापित एसपी अरविंद ठाकुर ने बुधवार को लखीसराय एसपी कार्यालय पहुंच पदभार ग्रहण कर निवर्तमान एसपी अशोक कुमार से चार्ज लिया़ इस दौरान नवपदस्थापित एसपी श्री ठाकुर ने प्रभात खबर से एक विशेष भेंट में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता लखीसराय जिले में अवैध बालू व पत्थर जुड़े माफियाओं पर शिकंजा कसना होगा़ उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जिला में विधि व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त करना एवं लोगों का भरोसा पुलिस रहे इसे लोगों के जेहन में बिठाना होगा.
उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों व माफियाओं पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा़ उन्होंने कहा कि जिला के तीन थाना क्षेत्र नक्सली क्षेत्र माने जाते हैं इसलिए वे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास करेंगे और युवाओं ने अपील करेंगे कि वे समाज से जुड़कर अपने जीवन को सवारें न कि समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल हों. उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस उन्हें सहायता प्रदान करेगी.नवपदस्थापित एसपी पूर्व में पड़ोसी जिला मुंगेर में जमालपुर एसडीपीओ पद भी कार्य कर चुके हैं और उन्होंने कहा कि पड़ोसी जिले में कार्य करने के दौरान लखीसराय के संबंध में भी उनके पास पूरी जानकारी है़ उन्होंने अपनी कनीय पदाधिकारियों से भी जनता को सहायता प्रदान करते हुए आपराधिक छवि वाले लोगों पर शिकंजा कसने की बात कही है़
