उच्च न्यायालय के निर्देश पर डीटीओ ने जारी िकया फरमान
लखीसराय : हाईकोर्ट के कड़े निर्देश पर लखीसराय जिला परिवहन पदाधिकारी अरविंद कुमार ने जुगाड़ गाड़ी के परिचालन पर रोक लगाने को लेकर रविवार से अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया है. इसके लिये डीटीओ ने सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने स्तर से ही जुगाड़ गाड़ी को जब्त करने का निर्देश दिया है.
डीटीओ ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एसपी अशोक कुमार के परामर्श पर रविवार से जुगाड़ गाड़ी परिचालन पर पूर्णत: रोक लगाया जायेगा. पकड़े गये वाहन को थाना में जब्त कर रखा जायेगा. जुगाड़ गाड़ी को जब्त करने के साथ साथ इसके निर्माता के विरूद्ध भी मुकदमा दर्ज किया जायेगा.
