लखीसराय : रेलवे लाइन के किनारे से होकर धान रोपने के लिए लखीसराय से मनकट्ठा पैदल जाने के दौरान अशोक धाम हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला घायल हो गयी. घायल महिला को उसके सहयोगियों ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है़
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 19 हनुमान नगर निवासी मनोज मंडल की 40 वर्षीय पत्नी किरण देवी अपने सहयोगियों के साथ पैदल ही रेलवे लाइन के किनारे से मनकट्ठा स्थित खेत पर धान रोपने के लिए जा रही थी़ इसी दौरान अशोक धाम हाल्ट के समीप ट्रेन आने के दौरान वह असंतुलित हो गयी और ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी हो गयी.
