मिट्टी की दीवार में दब कर विवाहिता की मौत

चानन : मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के जानकीडीह पंचायत अंतर्गत धनबह बेलदरिया गांव निवासी महेंद्र महतो की 35 वर्षीया पत्नी सुलेखा देवी की मौत मिट्टी की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सुलेखा देवी बगल के बासदेव साव के यहां चापाकल पर स्नान कर रही थी की लगातार हो रही […]

चानन : मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के जानकीडीह पंचायत अंतर्गत धनबह बेलदरिया गांव निवासी महेंद्र महतो की 35 वर्षीया पत्नी सुलेखा देवी की मौत मिट्टी की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सुलेखा देवी बगल के बासदेव साव के यहां चापाकल पर स्नान कर रही थी की लगातार हो रही बारिश से मिट्टी की दीवार विवाहिता पर गिर गयी. जब तक लोग दीवार को हटाते तब तक उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. मृतक अपने पीछे एक पुत्र दिलखुश कुमार तथा दो पुत्री रीना कुमारी तथा मुस्कान को छोड़ गयी. घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >