10 दिवसीय 40 महिला खिलाड़ियों की फुटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू

शहर के नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में सोमवार से जिला महिला फुटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर विधिवत शुभारंभ किया गया

आठ मार्च से केआरके मैदान में शुरू होगा अंतरजिला चैंपियनिशप महिला फुटबॉल टूर्नामेंट

लखीसराय. शहर के नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में सोमवार से जिला महिला फुटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर विधिवत शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण शिविर में पूर्व में आयोजित जिला महिला फुटबॉल लीग से चयनित 40 प्रतिभाशाली महिला फुटबॉल खिलाड़ी सहभागिता कर रही हैं. प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी अंतर-जिला प्रतियोगिता के लिए टीम को सुदृढ़ व प्रतिस्पर्द्धात्मक रूप से तैयार करना है. डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देशानुसार जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सह स्काई विजन पब्लिक स्कूल के निदेशक बबलू शर्मा लोजपा के प्रदेश महासचिव सह एसोसिएशन के सदस्य जॉन मिल्टन पासवान की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जा रहा है.शिविर में पश्चिम बंगाल से आये फुटबॉल प्रशिक्षक चंदन झा व कटिहार से आयीं कंचन केसरी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं. संघ के सचिव ने कहा कि यह शिविर छह मार्च तक चलेगा तथा आगामी 8 मार्च को अंतररराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखीसराय जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में महिला अंतर-जिला फुटबॉल चैंपियन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जो 8 से 19 मार्च 2026 तक संचालित होगी. प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिलों की महिला टीमें सहभागिता करेंगी. उन्होंने कहा कि लखीसराय में महिला फुटबॉल को प्रोत्साहन प्रदान करने की दिशा में यह प्रशिक्षण शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है. हमारा प्रयास है कि जिले की खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करें. इस प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन में श्रवण मंडल एवं बाल्मीकि प्रसाद का विशेष सहयोग रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >