डिप्रेशन के शिकार युवक ने शादी के तीन दिन बाद की आत्महत्या

पाठामारी थाना के दल्लेगांव में शादी के तीन दिन बाद ही आत्महत्या करने वाले युवक के डिप्रेशन में रहने और इसी कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है.

ठाकुरगंज.प्रखंड के पाठामारी थाना के दल्लेगांव में शादी के तीन दिन बाद ही आत्महत्या करने वाले युवक के डिप्रेशन में रहने और इसी कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है. इस मामले में मृतक की नवविवाहिता पत्नी सरवरी बेगम ने पाठामारी थाने में लिखित आवेदन देकर युवक मो सलीम (28 वर्ष) के डिप्रेशन में रहने की बात कही. बताते चले की मंगलवार की अहले सुबह पाठामारी थानाक्षेत्र के दल्लेगांव में तीन दिनों पूर्व विवाहित युवक मो सलीम अपने घर के आंगन के नीम के पेड़ में फांसी लगा ली थी. जिसके बाद सनसनी मच गई थी. घटनास्थल पर लोगो का जमावड़ा हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा था.युवक के फांसी लगाने को लेकर तरह – तरह की बाते चौक -चौराहों पर हो रही थी. मृतक की तीन दिन पहले ही अमलझाड़ी में शादी हुई थी. मृतक दुल्हन को दो दिन पूर्व ही घर लेकर आया था. लेकिन मंगलवार की सुबह जब मृतक के परिजन उठे तो देखे की घर के समीप स्थित नीम के पेड़ पर शमीम फांसी लगा ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >