पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी, अलाव बना सहारा

पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी, अलाव बना सहारा

आसमान में छाये बादल, कड़ाके की ठंड से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त ठाकुरगंज. क्षेत्र में मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पिछले दो दिनों से दोपहर में निकल रही हल्की धूप से लोगों को जो राहत मिली थी, रविवार को मौसम के ”यू-टर्न” लेने से वह फिर से काफूर हो गयी. कड़ाके की ठंड व सर्द पछुआ हवाओं के कारण पूरा इलाका ठिठुरन की चपेट में है. आसमान में बादलों के डेरा डालने से धूप नहीं निकल सकी, जिससे दिन भर लोग सिहरते रहे. बाजारों में छाई वीरानी, सड़कों पर कम हुई आवाजाही लगातार गिरते तापमान का असर अब बाजारों और सड़कों पर भी साफ दिखने लगा है. सामान्य दिनों की तुलना में सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई है. लोग बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. बाजारों में भी शाम ढलते ही सन्नाटा पसरने लगा है. ठिठुरन बढ़ने से व्यापारिक गतिविधियों पर भी आंशिक असर पड़ा है. बच्चे व बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी ठंड का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों पर देखा जा रहा है. डॉक्टरों ने इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड से बचने के लिए लोग सुबह और शाम को अलाव का सहारा ले रहे हैं. वहीं, शहरी इलाकों में गर्म कपड़ों व हीटर की मांग अचानक बढ़ गयी है. पछुआ हवा ने दी दस्तक मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पछुआ हवाओं के चलने से कनकनी व बढ़ी है. रविवार को दिन भर सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मौसम का यही हाल रहा, तो आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. प्रशासन से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करने की मांग की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >