चिचुआबाड़ी चौक पर लगता है जाम, स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की

स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम लगने से काफी समय बर्बाद हो जाता है.

किशनगंज पोठिया प्रखंड के चिचुआबाडी चौक पर लगने वाला जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है. किशनगंज से ठाकुरगंज हो या फिर ठाकुरगंज से पोठिया ब्लॉक या बंगाल के इस्लामपुर जाने के लिए चिचुआबाडी चौक का इस्तेमाल करना पड़ता है. ऐसे प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छोटे बड़े वाहन गुजरते है. चौक पर ईरिक्शा, टेम्पो और मैजिक वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है. वहीं यहां से गुजरने वाले सवारी बसों व अन्य वाहनों का भी पड़ाव यहां होता है. इस वजह से ट्रैफिक के भारी दबाव की वजह से आए दिन जाम लग जाता है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम लगने से काफी समय बर्बाद हो जाता है. उन्होंने जिला प्रशासन से इस जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है. समय के साथ बढ़ती आबादी और बढ़ती वाहनों की संख्या ने इस जाम को और अधिक भयावह बना दिया है. कई बार तो काफी देर तक लोगों को इस जाम में फंसना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके लिए ठोस व कारगर कदम उठाने की जरूरत है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >