सड़क पर कई जगह जल जमाव, मुख्य सड़क का स्तर उंचा और संपर्क पथ का स्तर नीच छोड़ देने के कारण हो रहा जल जमाव

जिस कारण मुख्य सड़क का स्तर ऊंचा बना दिए जाने और संपर्क पथ को नीचे छोड़ देने के कारण पानी सीधे गली में भर जा रहा है.

ठाकुरगंज ब्लॉक रोड निर्माण में नियमो की अनदेखी का असर अब दिखने लगा है. सड़क के सम्पर्क पथ मुख्य सड़क से नीचे रह जाने के कारण कई जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न होने लगी है. ताजा मामला वार्ड 2 का है, जहां मुख्य सड़क ब्लाक रोड निर्माण के दौरान मलवा पूरी तरह उठाया नहीं गया, जिस कारण मुख्य सड़क का स्तर ऊंचा बना दिए जाने और संपर्क पथ को नीचे छोड़ देने के कारण पानी सीधे गली में भर जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य सड़क के निर्माण के दौरान जल निकासी और स्तर संतुलन के नियमों की अनदेखी की गई, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. गली में गंदा पानी जमा रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. जानकारों का मानना है कि सड़क निर्माण के समय उचित ढलान (स्लोप) और नाली की व्यवस्था अनिवार्य होती है, ताकि पानी का बहाव सही दिशा में हो सके. लेकिन यहां इन मानकों का पालन नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने तथा संपर्क पथ की ऊंचाई सुधारने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से निजात मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >