बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की लेटलतीफी से यात्री परेशान, सामूहिक शिकायत दर्ज

शिकायत में बताया गया है कि संबंधित ट्रेन रोजाना एक घंटे से अधिक देरी से चल रही है,

ठाकुरगंज सिलीगुड़ी से बालुरघाट के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के हल्दीबाड़ी तक बिस्तार करने के बाद इस ट्रेन की लगातार लेट लतीफी से यात्री परेशान है. पिछले एक सप्ताह से ट्रेन की लगातार लेटलतीफी से यात्रियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. यात्रियों ने इस संबंध में बुधवार को रेलवे को लिखित शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की है. बागडोगरा से ठाकुरगंज आने वाले दैनिक यात्रियों शांतो साहा, सजल दास, संतोष झा, मजीद मिया, श्यामल तफतदार, पेमा शेरपा, उत्तम दास, सौमित्र चक्रवर्ती, राज कुमार गांधी, शशांक शेखर, माधुरी कुमारी, मीरा कुमारी, राजेश सिंह, पंकज सिंह ने इस मामले में बागडोगरा स्टेशन पर शिकायत पुस्तिका पर लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत में बताया गया है कि संबंधित ट्रेन रोजाना एक घंटे से अधिक देरी से चल रही है, जिससे दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति और गंभीर तब हो जाती है जब रेलवे के आधिकारिक ऐप में भी ट्रेन की सही जानकारी उपलब्ध नहीं रहती, जिससे यात्री भ्रमित हो जाते हैं. बताते चले उक्त ट्रेन 12 मार्च को सवा घंटा, 13 मार्च को ढाई घंटा, 14 मार्च को एक घंटा, 18 मार्च को भी उक्त ट्रेन एक घंटा लेट ठाकुरगंज पहुंची. इस बाबत यात्रियों का कहना है कि यह इस रूट की प्रमुख और इकलौती ट्रेन है, जिस पर बड़ी संख्या में लोग निर्भर हैं. ऐसे में ट्रेन की अनियमितता से उनके कामकाज, शिक्षा और अन्य जरूरी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं. इस मामले में यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि ट्रेन के समय में सुधार किया जाए या फिर वैकल्पिक ट्रेन सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >