सदर अस्पताल में वाटर फिल्टर खराब

सदर अस्पताल में लगा पानी का फिल्टर खराब पड़ा है. जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है.

किशनगंज.सदर अस्पताल में मरीज और मरीजों के परिजनों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है. सदर अस्पताल में मरीज के परिजन पानी के लिए भटकते देखे जा सकते है. सदर अस्पताल में लगा पानी का फिल्टर खराब पड़ा है. जिसकी शुद्धि लेने वाला कोई नहीं है. यहां तक की खराब पड़े पानी फिल्टर पर अस्पताल प्रशासन की भी नजर नहीं पड़ है. मरीज व मरीज के परिजनों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में पानी ही एकमात्र सहारा है. लेकिन अस्पताल प्रशासन के द्वारा अस्पताल में पानी उपलब्धता को लेकर कोई विकल्पित व्यवस्था नजर नहीं आ रही है. हम लोग पानी के लिए जब पानी फिल्टर के पास पहुंचे तो देखा कि पानी फिल्टर खराब पड़ा हुआ है. पानी के लिए हम लोग इधर-उधर भटक रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >