किशनगंज. एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिले के सभी चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले की सीमा में लगने वाली चेक पोस्ट, रामपुर आदि में वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान वाहनों की डिक्की व कागजात आदि की की जांच की गयी. अलग अलग थानों की पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान आशंका होने पर वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी. वहीं कई वाहनों को जब्त कर थाना लाया. चालान भी काटा गया. कागजात नहीं दिखाने वाले वाहनों को थाना लाया गया. एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.
चेकपोस्टों पर चला वाहन जांच अभियान
चेकपोस्टों पर चला वाहन जांच अभियान
