वाहन चेकिंग अभियान शराब तस्करों व अपराधियों में हड़कंप

किशनगंज.लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किशनगंज पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाया रही है.

किशनगंज.लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किशनगंज पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाया रही है. शनिवार को जिले के कई चेकपोस्टों व महत्वपूर्ण सड़कों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. शहर के रामपुर, फरिंगगोला मद्य निषेध चेकपोस्ट सहित कई जगहों पर गुजरने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही थी. बिना जांच के किसी भी वाहन को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा था. इस दौरान थानाध्यक्ष लगातार चेक पोस्ट में मौजूद थे. विशेष रूप से यह जांच की जा रही है कि किसी के द्वारा रुपये तो नहीं ले जाये जा रहे हैं. मालूम हो कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए रूपये खपाये जाने की आशंका रहती है. ऐसा कतई न हो इसके लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही शराब तस्करी न हो इसे लेकर भी जांच की जा रही है. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर चेक पोस्टों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जिला प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >