सीमावर्ती क्षेत्र में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

सीमावर्ती क्षेत्र में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

दिघलबैंक. सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर दिघलबैंक, धनतोला, हरूवाडांगा,टप्पू,तुलसिया लोहगाड़ा मोड़ सहित अन्य क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कई दोपहिया वाहनों को पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने पर,तो कागजात नहीं रखने के कारण, तो कई वाहन चालक के पास ओवर लोडिंग होने के कारण वाहन चालकों से चालान काटा गया. 0थानाध्यक्ष सुमेश कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण भी सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की जांच जरूरी है.वाहनों के डिक्की के साथ वाहन संबंधी कागजात की जांच की जा रही है.उन्होंने मोटरसाइकिल चालकों को सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने एवं हेलमेट का प्रयोग करने की साफ हिदायत दी. साथ ही दस मोटरसाइकिल चालक से दस हजार फ़ाईन वसूल किया गया.इस अभियान में एसआई सूरज कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >