रिश्ते के मामा ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

रिश्ते को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है

प्रतिनिधि, किशनगंज रिश्ते को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है. मामले में एक नाबालिग लड़की ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म व शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. आरोपित व्यक्ति नाबालिग लड़की का दूर के रिश्ते में मामा लगता है. घटना को लेकर गुरुवार को महिला थाना में आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की एक सितंबर को अपने घर से चाचा के घर पढ़ने गई थी. वहां पढ़ाई करने के बाद नाबालिग लड़की चाचा के घर से निकलकर अपने घर जाने लगी. आरोपित व्यक्ति बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद सज्जाद ने नाबालिग लड़की का पीछा करने लगा. आरोपित व्यक्ति ने नाबालिग लड़की का रास्ता रोककर उससे पीने के लिए पानी भी मांगा. कुछ देर बाद नाबालिग को जबरन एक कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया. नाबालिग ने घटना का विरोध किया लेकिन धमकी देकर चुप करवा दिया. मामले को लेकर पंचायती भी हुई लेकिन पंचायत में भी मामला नहीं सुलझ पाया. इसके बाद नाबालिग लड़की न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची और आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई. महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर गई है. केस का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >