सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजा की मौत

सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजा की मौत

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड के टीपीझाड़ी गांव के आलोक लकड़ा व शिबू लकड़ा की सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजा की मौत से परिजन काफी सदमे में है. शिबू लकड़ा की पत्नी सपना देवी का क्रंदन से माहौल और गमगीन हो गया है. विलाप करते हुए वह सभी आने वाले से कहती है कि अब मैं इस दुनियां में अकेली रह कर क्या करूंगी. शिबू लकड़ा का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था. माता-पिता सहित घर के छह सदस्यों के जीवनयापन के लिए वह राजमिस्त्री का काम करता था. भतीजा आलोक लकड़ा अविवाहित था. वह भी राजमिस्त्री का काम कर अपने माता पिता का भरण पोषण करता था. चाचा-भतीजा की एक साथ हुई मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है. मालूम हो कि बीते सोमवार की सुबह घर से काम के लिए चाचा-भतीजा काम के लिए बाइक पर सवार होकर नौकट्टा गांव के लिए निकले थे. बारिश के कारण काम नहीं मिलने की वजह से घर वापस लौट रहा था. इस दौरान डोंगरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. एक ही दिन दोनों की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >