खनन विभाग ने छापेमारी कर बालू लदे दो वाहनों को किया जब्त

अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस एवं खनन विभाग की छापेमारी में दो वाहनों को जब्त किया गया

पहाड़कट्टा. अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस एवं खनन विभाग की छापेमारी में दो वाहनों को जब्त किया गया है. गुरुवार की सुबह सीओ मोहित राज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान चिचुवाबाड़ी चौक के समीप एक बालू लदे ट्रैक्टर को रोक कर माइनिंग चालान की मांग की. चालक खनन से संबंधित किसी प्रकार का रॉयल्टी चालान नहीं दिखा सका. जिसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर चिचूआबाड़ी ओपी पुलिस को सौंपा दिया गया. वही दूसरी ओर खान निरीक्षक राहुल कुमार एवं पोठिया गश्ती दल की छापेमारी में अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रक को पोठिया चौक के समीप जब्त किया गया. ईधर अवैध बालू खनन के विरुद्ध प्रशासन की औचक कार्रवाई से ट्रैक्टर मालिकों एवं बालू माफियाओं में हड़कंप मचा है. सीओ मोहित राज ने बताया कि सरकार द्वारा निर्गत पर्यावरणीय स्वीकृति के शर्त के आलोक में मानसून अवधि 15 जून से आगामी 15 अक्टूबर तक बंदोबस्त बालू घाटों से किसी प्रकार का खनन नहीं किया जाएगा. पोठिया अंचल क्षेत्र में अवैध बालू खनन की रोकथाम के लिए औचक निरीक्षण किया जा रहा है यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >