मंगुरा को चार विकेट से हराकर तुलसिया फाइनल में पहुंची

दिघलबैंक प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को उच्च विद्यालय मैदान तुलसिया में मंगुरा और तुलसिया के बीच खेला गया.

दिघलबैंक. दिघलबैंक प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को उच्च विद्यालय मैदान तुलसिया में मंगुरा और तुलसिया के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में तुलसिया की टीम ने मंगुरा को 4 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. तुलसिया के कप्तान सत्या ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मंगुरा की शुरुआत धीमी रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही. 17.1 ओवर में मंगुरा की पूरी टीम 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. मंगुरा की ओर से जुल्फकार ने सर्वाधिक 53 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली. तुलसिया की ओर से राजा आलम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुलसिया की टीम ने आक्रामक शुरुआत की. मिस्टर दिलशाद ने 41 रन और राज ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार दिया. अंततः तुलसिया ने 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत दर्ज की. बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राजा आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. इस अवसर पर मंगुरा के मुखिया प्रतिनिधि मेराज आलम, तुलसिया के मुखिया मो जैद अजीज, दिघलबैंक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. मुकाबले में मो मुजाहिद आलम और खैरुल इस्लाम ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि मुरलीधर झा और अकील आलम ने कमेंट्री की. हरिनन्दन सिंह और मेजर चौधरी ने मैच प्रबंधन संभाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >