Kishanganj धारदार हथियार से हमला कर चोर फरार, गृहस्वामी घायल

किशनगंज जिला अंतर्गत ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के चट्टान बस्ती में सोमवार देर रात चोरी की वारदात के दौरान एक चोर ने गृहस्वामी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट Kishanganj News : किशनगंज जिला अंतर्गत ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के चट्टान बस्ती में सोमवार देर रात चोरी की वारदात के दौरान एक चोर ने गृहस्वामी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है. पीड़ित सूर्य लाल गोसाई ने बताया कि देर रात उनके घर के आसपास खटपट की आवाज आई. संदेह होने पर जब उन्होंने बाहर निकलकर विरोध किया, तो चोर ने अपने बचाव में उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.हमले में वे घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत ठाकुरगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास के लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है. पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >