ईद पर रहेगी पुख्ता सुरक्षा -व्यवस्था,सकर्त रहें थानाध्यक्ष

ईद पर रहेगी पुख्ता सुरक्षा -व्यवस्था,सकर्त रहें थानाध्यक्ष

किशनगंज. ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया गया है. एसपी सागर कुमार ने सभी थानाध्यक्षों से कहा है कि पर्व को लेकर अपने अपने थाना क्षेत्रों में पूरी तरह से सतर्कता बरतेंगे. माहौल बिगाड़ने वालों को पूर्व में ही चिन्हित करेंगे. ऐसे लोगों की पूर्व से ही सूची बनाएंगे. पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर विशेष रूप से चौकसी बरतेंगे. सुरक्षा को लेकर जिले के चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. एसपी सागर कुमार ने कहा कि जिले में एक हजार से ज्यादा लोगों के विरुद्ध 126 का प्रस्ताव भेजा गया है. इनके बंध पत्र भरे जाने की कार्रवाई जारी है. ऐसेआरोपित जो फरार हैं उनकी गिरफ्तारी का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >