निवास प्रमाण पत्र मिलने में होता है विलंब, सीओ को लिखा पत्र

सीओ को लिखा पत्र

किशनगंज दौला पंचायत के पैक्स चैयरमेन तबरेज आलम ने दौला पंचायत सहित पिछला, महीनगांव व चकला में निवास प्रमाण पत्र निर्गत होने में बहुत अधिक समय लगने का आरोप लगाया है. इसे लेकर किशनगंज अंचलाधिकारी को पत्र लिखा है. एक माह से अधिक ऑनलाईन अप्लाई का हो गया है, परन्तु अभी तक निवास प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पाया है. जबकि अभी एसआईआर 2025 के लिए भी लोगों को निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता है, जिन्होंने फार्म जमा करने वक्त अपना प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है. लोगों को सब काम छोड़कर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है. इस वजह से लोग काफी परेशान है. वहीं उन्होंने इसकी प्रतिलिपि सीएम, स्थानीय सांसद, जिला पदाधिकारी किशनगंज को भी भेजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >