महिला ने ई-रिक्शे में दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

किशनगंज सदर अस्पताल में सोमवार को एक गर्भवती महिला को ई-रिक्शा में ही जुड़वा बच्चों को जन्म देना पड़ा. दरअसल सुबह महिला प्रसव के लिए अस्पताल जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी डिलीवरी हो गई.

किशनगंज.किशनगंज सदर अस्पताल में सोमवार को एक गर्भवती महिला को ई-रिक्शा में ही जुड़वा बच्चों को जन्म देना पड़ा. दरअसल सुबह महिला प्रसव के लिए अस्पताल जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी डिलीवरी हो गई. उसके बाद परिजनों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया. परिजनों को मजबूरी में खुद ही प्रसूता और उसके दोनों नवजात बच्चों को लेबर रूम में ले जाना पड़ा. यह घटना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है. महिला के पिता मोहम्मद इसाक ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अस्पताल कर्मचारियों ने हमारी कोई मदद नहीं की और हम लोग खुद जज्जा व बच्चा को प्रसव वार्ड पहुंचाना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >