नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का संघ ने किया स्वागत

.जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में नासिर हुसैन के पदभार ग्रहण करने के उपरांत सोमवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रागीबुर्र रहमान ने नेतृत्व में शिक्षकों का एक शिष्ट मंडल नए जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात किया.

किशनगंज.जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में नासिर हुसैन के पदभार ग्रहण करने के उपरांत सोमवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रागीबुर्र रहमान ने नेतृत्व में शिक्षकों का एक शिष्ट मंडल नए जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया.बात चीत के दौरान डीईओ श्री हुसैन ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन होता है.जिसमें शिक्षक अपनी समस्याओं को रख सकते हैं.जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता रागिनी कुमारी का भी शिक्षकों ने स्वागत किया.इस अवसर पर शिक्षक नेता नूर जमाल,बदर आलम,अब्दुल कादिर,तौहीद काजमी,सईद अख्तर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >