घर से ढाई लाख के जेवरात व सामान की चोरी

शहर के धर्मगंज में एक घर से बुधवार की रात्रि को जेवरात के साथ ढाई लाख के सामानों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है

किशनगंज शहर के धर्मगंज में एक घर से बुधवार की रात्रि को जेवरात के साथ ढाई लाख के सामानों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. चोरी की घटना की प्राथमिकी गुरुवार को दीपक कुमार तांती ने सदर थाना में दर्ज करवाई है. दीपक कुमार उक्त घर में केयर टेकर के रूप में रखे गये हैं. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घर के मालिक दिल्ली में रहते है. गुरुवार की सुबह जब वे उक्त घर पहुंचे तो,देखा की घर के गेट का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर प्रवेश करने पर घर के अंदर का सारा सामान बिखरे पड़े थे. जब अलमीरा में देखा तो उसमें रखा एक सोने का चेन,दो कान की बाली, एक सोने की अंगूठी चुरा ली गई. इसके अलावा पीतल व कांसे का बर्तन जिसकी कीमत करीब ढाई लाख है चुरा ली गई. घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है,जो टूटा हुआ मिला. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि घर में हुई चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटना की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >