सरकारी स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा तिथि घोषित

सरकारी स्कूलों के लिए कक्षा एक से आठ तक के लिए वार्षिक मूल्यांकन सह परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है

ठाकुरगंज सरकारी स्कूलों के लिए कक्षा एक से आठ तक के लिए वार्षिक मूल्यांकन सह परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है. परीक्षा 12 से 19 मार्च के बीच दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक से तीन बजे तक होगी. वर्ग एक व दो के बच्चों के वार्षिक मूल्यांकन का स्वरूप पूर्व की तरह मौखिक रहेगा. वहीं, वर्ग तीन से आठ तक के बच्चों का लिखित मूल्यांकन प्रश्न पत्र-सह-उत्तर पुस्तिका के माध्यम से होगा. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के द्वारा जारी निर्देशके अनुसार वर्ग तीन से आठ तक के बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच स्कूल के नजदीक रिसोर्स सेंटर या संकुल स्तर पर की जाएगी. वर्ग एक और दो के बच्चों का मूल्यांकन मूल विद्यालय में किया जाएगा. उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 19 से 24 मार्च तक हर हाल में पूरी कर लेनी है. परीक्षा के बाद प्रगति रिपोर्ट (परिणाम) प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक में साझा की जाएगी. मूल्यांकित प्रश्न- सह- उत्तर पुस्तिका बच्चे घर ले जा सकेंगे. अभिभावकों को दिखाकर उत्तर पुस्तिका फिर बच्चों से प्राप्त करना होगा. शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे उत्तर पुस्तिका प्राप्त करते समय उस पर अभिभावक के हस्ताक्षर होने चाहिए. वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2025 – 26 में वीक्षण कार्य के लिए प्रखंड स्तर पर एक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक को दूसरे स्कूल में प्रतिनियुक्त किया जायेगा, ताकि परीक्षा स्वच्छ व कदाचार रहित वातावरण में संपन्न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >