अमलझाड़ी से गरीब नवाज चौक जाने वाली सड़क जर्जर

एनएच 327 ई अमलझाड़ी चौक से गरीब नवाज चौक तक लगभग दो किमी सड़क के बीचों-बीच बने बड़े-बड़े गड्ढे इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों की परेशानी का कारण बन रहे है.

ठाकुरगंज. एनएच 327 ई अमलझाड़ी चौक से गरीब नवाज चौक तक लगभग दो किमी सड़क के बीचों-बीच बने बड़े-बड़े गड्ढे इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों की परेशानी का कारण बन रहे है. स्थानीय नागरिक मोहम्मद जवारुल हक़ ने बताया कि आरडब्लूडी से बनी यह सड़क अपने निर्माण काल के 5 साल के भीतर गड्ढों में परिणत हो गई है , इस होकर एक बड़ी आबादी आवागमन करती है . इसके बावजूद भी विभाग द्वारा जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए पहल नहीं किया जाना चिंताजनक है. इस बाबत स्थानीय नागरिक मुर्तजा ने बताया कि सड़क पर बने बड़े- बड़े गड्ढे में गिरकर कई लोग चोटिल हो चुके है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >