टेढ़ागाछ में वाहन जांच के दौरान 9 भैंस बरामद, एक पिकअप चालक गिरफ्तार

किशनगंज के टेढ़ागाछ में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान क्रूरतापूर्वक ले जाई जा रही 9 भैंसों को बरामद किया और एक चालक को गिरफ्तार किया है।

किशनगंज : टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने रविवार को थाना के सामने वाहन जांच के दौरान दो पिकअप वाहनों से नौ भैंस बरामद की. पुलिस के अनुसार, मवेशियों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक पिकअप चालक को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे वाहन का चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया.

वाहन जांच के दौरान पकड़े गए पिकअप

थानाध्यक्ष मो. दिलशाद खां के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को करीब 13:30 बजे पुलिस बल के साथ सूचना संकलन के लिए निकले थे. इसी दौरान करीब 13:40 बजे फुलवरिया की ओर से तेज गति से आ रहे दो पिकअप वाहनों को टेढ़ागाछ थाना के सामने जांच के लिए रोका गया. तलाशी के दौरान पहले पिकअप में पांच और दूसरे पिकअप में चार भैंस बरामद हुईं.

दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक

पुलिस के अनुसार, पहले पिकअप के चालक ने अपना नाम मो. सोनू (32), निवासी लौचा वार्ड संख्या-03, थाना बहादुरगंज बताया. मवेशियों से संबंधित वैध कागजात मांगे जाने पर वह संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. वहीं, दूसरे पिकअप का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

दोनों वाहन जब्त, फरार चालक पर कार्रवाई

पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पिकअप संख्या BR37GA8054 और BR11GF5498 समेत नौ भैंसों को जब्त किया. कार्रवाई की वीडियोग्राफी कर उसे ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड किए जाने की बात भी पुलिस ने कही है.

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(5), 3(5) तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(ए), (डी), (ई), (एफ) के तहत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार चालक मो. सोनू को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं, फरार चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >