जन्माष्टी पर सजी झांकियां, हुआ कई कार्यक्रम

या में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर गलगलिया थाना क्षेत्र के सहनीटोला में कृष्ण राधा की झांकियां सजाई गई.

गलगलिया. गलगलिया में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर गलगलिया थाना क्षेत्र के सहनीटोला में कृष्ण राधा की झांकियां सजाई गई. रात के समय सीमांत क्षेत्र के मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जन्माष्टमी पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया तथा सीमांत क्षेत्र के मंदिरों में रात के समय खासी भीड़ नजर आई. गलगलिया गायत्री परिवार की ओर से इस पावन मौके पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. भगवान श्रीकृष्ण, राधा की झांकिया सजाई गई तथा विशेष पूजा अर्चना की गई. मंदिरों को आकर्षक रोशनी व फूल मालाओं से भी सजाया गया. कई मोहल्लों में छोटे बच्चों की ओर से कृष्ण राधा की झांकियां सजाकर कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. मध्यरात्रि के उपरांत मंदिरों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, के गगन भेदी जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया. मंदिरों में उपस्थित महिला एवं पुरुष नाचने लगे.इस मौके पर विशेष रूप से प्रसाद के रूप में तैयार की गई पंचामृत का वितरण किया गया. महिलाओं व पुरुषों ने दिनभर उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की. वहीं कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया. गलगलिया भात गांव पंचायत के वार्ड नंबर 08 सहनी टोला में कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >