एसएसबी ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

एसएसबी 12 वीं वाहिनी किशनगंज के कमांडेंट के निर्देश पर शुक्रवार को एफ कंपनी दिघलबैंक के सौजन्य से सीमावर्ती क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिघलबैंक में एक दिवसीय निःशुल्क जांच चिकित्सा शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया.

दिघलबैंक. बढ़ती ठंड व सर्दी,तेज हवा के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में बदलते मौसम से बढ़ रही बीमारियों को देखते हुए एसएसबी 12 वीं वाहिनी किशनगंज के कमांडेंट के निर्देश पर शुक्रवार को एफ कंपनी दिघलबैंक के सौजन्य से सीमावर्ती क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिघलबैंक में एक दिवसीय निःशुल्क जांच चिकित्सा शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया. इस मेडिकल शिविर से सैकड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया गया. शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित मेडिकल कमांडेंट अनिल कुमार काबरा उपस्थित थे.लोगों से बात करते हुए मेडिकल कमांडेंट श्री काबरा ने बताया कि आम लोगों के जरूरत के मुताबिक एसएसबी इस प्रकार के शिविर का आयोजन पूर्व से करते आ रहा हैं और आगे भी करते रहेंगें. मेडिकल शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर लोगों के बीच दवाइयां वितरण किया गया,ताकि लोगों को कुछ मदद मिल सके. मेडिकल शिविर में करीब सैकड़ो लोगो का स्वास्थ्य जांच कर दवाई एवं उचित सलाह दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >