एसपी पहुंचे गांधी चौक स्थित एसबीआई की शाखा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

शहर के गांधी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में एसपी सागर कुमार ने स्वयं जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

किशनगंज.जिले के विभिन्न बैंकों के बाहर व अंदर किशनगंज पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की जा रही है. बुधवार को शहर के गांधी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में एसपी सागर कुमार ने स्वयं जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. एसपी ने बैंकों की सुरक्षा से संबंधित पड़ताल की. उन्होंने इस दौरान बैंक के गार्ड और बैंक कर्मी से भी बातचीत की और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बैंकों के अंदर व बाहर सुरक्षा व्यवस्था पर अच्छे से नजर रखेंगे. आपकी सतर्कता से रुपये छिनतई जेसी घटनाओं को रोका जा सकता है।बैंकों में आने वाले या अगर कोई बिना कारण बैंक के बाहर मंडराता है तो जानकारी ले. जरूरत पड़े तो थाने को सूचना दें. अगर कोई संदिग्ध लगे तो पहचान पत्र देखें और तुरंत ही पुलिस को सूचना दें. सुरक्षा को लेकर एसपी ने बैंक के प्रबंधक से भी आवश्यक जानकारी ली. शाखा की सुरक्षा को लेकर अहम जानकारी ली गई. वही बैंकों में जांच पड़ताल का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. किस बैंक में कितने गार्ड है गार्ड निजी कम्पनी के है या बैंक के ही गार्ड है यह भी देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >