बिजली चोरी के आरोप में उपभोक्ता पर प्राथमिकी

बिजली चोरी के आरोप में उपभोक्ता पर प्राथमिकी

पिछला गांव में हुई छापेमारी, बकाया राशि के बावजूद अवैध रूप से जलाई जा रही थी बिजली

किशनगंज. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा बिजली चोरी के विरुद्ध बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान सदर थाना क्षेत्र के पिछला गांव में एक घरेलू उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत ऊर्जा चोरी का मामला सामने आया है, जिसके बाद विभाग की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शक्ति कुमार के बयान पर पिछला गांव निवासी मोहम्मद सरिफुल आलम के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. आरोपित उपभोक्ता पर अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने के आरोप में कुल 44 हजार 184 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, संबंधित उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण पहले ही विच्छेद (काट) कर दिया गया था. इसके बावजूद उपभोक्ता द्वारा बकाया चुकाए बिना ही अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था. गुप्त सूचना मिलने के बाद कनीय अभियंता के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें विभाग के टेक्नीशियन व सुपरवाइजर शामिल थे.

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी करने वालों व बकाया राशि का भुगतान न करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा. कनीय अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें व समय पर बिल का भुगतान करें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >