मदरसा के छात्र की हत्या के मामले में एसपी ने किया निरीक्षण

किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते शनिवार मदरसा में पढ़ रहे छात्र की हत्या की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया

किशनगंज किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते शनिवार मदरसा में पढ़ रहे छात्र की हत्या की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश देते हुए मामले के उद्भेदन के किए एक विशेष टीम का गठन किया है. टीम को जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन कर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. मालूम हो कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतिहारा पंचायत के तालुका मोतिहारा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर के किनारे एक 10 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ था. मृतक बच्चे की पहचान जहीर उद्दीन, पिता शफीक आलम, निवासी तालुका मोतिहारा के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में बच्चे की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. शव पर गले और शरीर पर जख्म के निशान पाए गए है. साथ ही पास में एक गमछा भी बरामद हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >