दामाद ने ससुराल में फांसी लगाकर दी जान

शहर के डुमरिया भट्टा में टेंट हाउस के गोदाम में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटका बरामद किया गया. मृतक की पहचान बंगाल के रामपुर निवासी रामबाबू पासवान (35 वर्ष) के रूप में की गयी है.

किशनगंज,. शहर के डुमरिया भट्टा में टेंट हाउस के गोदाम में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटका बरामद किया गया. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान बंगाल के रामपुर निवासी रामबाबू पासवान (35 वर्ष) के रूप में की गयी है. रामबाबू कुछ दिनों से डुमरिया भट्टा स्थित ससुराल में रहता था. ससुराल के नजदीक टेंट हाउस के गोदाम में लोहे के पोल से उसकी शव लटका हुआ बरामद किया गया. घटना के बाद सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. दरअसल सुबह टेंट हाउस के गोदाम के बगल से कोई गुजर रहा था जिसकी नजर फांसी के फंदे से एक व्यक्ति को लटका देखा. जिसके बाद होल्ला होने पर भीड़ जुट गयी और पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. बताया जाता है कि सोमवार की रात्रि में रामबाबू व उसकी पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और सुबह में पति का शव फांसी पर लटका मिला. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. पूर्व में भी किया था आत्महत्या का प्रयास: बीते 23 मई को किसी बात को लेकर पत्नी से मृतक रामबाबू का विवाद हुआ था. इसके बाद पति रामबाबू ने गुस्से में आकर अपने गले को चाकू से जख्मी कर दिया था. इसके बाद पत्नी ने किसी तरह से उसे अस्पताल पहुंचाया था. तब जाकर उस समय रामबाबू की जान बच सकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >