शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है.

किशनगंज. उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. वहीं इस दौरान करवाई करते हुए उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह अपने टीम के के साथ किशनगंज शहर के खगड़ा ओवर ब्रिज के समीप जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान 5 लीटर बियर बरामद करते हुए एक तस्कर बिनोद साह घोड़ामारा निवासी को गिरफ्तार किया. साथ ही एक टोटो को जब्त किया. वहीं उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए तस्कर का मद्य निषेध अधिनियम के तहत सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >