विकेट से सर पर मारकर किया गंभीर रूप से घायल, सिलीगुड़ी में चल रहा इलाज

शहर के हलीमचौक चौक दर्जी बस्ती के पास क्रिकेट के चक्कर में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को विकेट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

किशनगंज.शहर के हलीमचौक चौक दर्जी बस्ती के पास क्रिकेट के चक्कर में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को विकेट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक सरफारज के पिता शमीम तुरंत अपने पुत्र को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां डाक्टर की टीम ने घायल युवक को देखा और इलाज किया. चिकित्सक के द्वारा सीटी स्कैन करने के बाद देखा गया कि सिर की नस फट गयी जिसके कारण घायल युवक खून की उल्टी कर रहा था. सदर अस्पताल के डाक्टर ने परिजनों को कहा कि गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी ले जाने की बात कही. परिजनों के द्वारा तुरंत ही सिलीगुड़ी ले जाया गया जहां सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में घायल सरफराज का इलाज चल रहा है. हालांकि कि युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायल युवक के पिता शमीम ने बताया कि मेरे बेटा खेलने जा रहा था इसी दौरान दर्जी बस्ती के पास गांव के ही एक युवक ने क्रिकेट के विकेट से मेरे बेटे के सिर पर मार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >