एसडीपीओ टू ने पाठामारी थाना का किया निरीक्षण

एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह ने पाठामारी थाने का निरीक्षण किया. बुधवार को हुए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष आनंद कुमार को कई निर्देश दिए.

ठाकुरगंज.एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह ने पाठामारी थाने का निरीक्षण किया. बुधवार को हुए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष आनंद कुमार को कई निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने लंबित कांडो की समीक्षा करते हुए जल्द कांड निष्पादन का निर्देश दिया. वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए धर – पकड़ के निर्देश दिए. नेपाल सीमा से थाने की सीमा सटने के कारण गुप्त व पाकेट मार्गो की सख्त निगेहबानी की बात कही.ताकि तस्करों व आपराधिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके.निरीक्षण के दौरान उन्होंने दैनिक पंजी, गिरफ्तारी पंजी,सिरिस्ता संग अन्य पंजियों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि संदिग्ध लोगो की गतिविधियों पर नजर रखे.ताकि असामाजिक तत्व कोई गलत कदम न उठा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >