सावन की अंतिम सोमवारी पर भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन की अंतिम सोमवारी पर किशनगंज के भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

किशनगंज : पवित्र सावन महीने की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को किशनगंज शहर पूरी तरह शिवभक्ति में डूबा नजर आया. शहर के प्रसिद्ध भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में तड़के से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

ओढ़राघाट में स्नान कर भरा जल. पूजा-अर्चना से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु बेलवा स्थित पवित्र ओढ़राघाट पहुंचे. यहां श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर जल भरा और हाथों में गंगाजल व पूजा सामग्री लेकर पैदल भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर पहुंचे. इस दौरान रास्ते भर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे.

जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना. मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया. शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल और दूध अर्पित कर अपने और परिवार की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय शिव शंभू के जयघोष से गूंजता रहा.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम. अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे. भीड़ को नियंत्रित करने और पूजा-अर्चना में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था बनाए रखी गई.

जला अभिषेक करते करते श्रद्धालु व भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >