रज कलशयात्रा 28 को पहुंचेगी किशनगंज

रज कलशयात्रा 28 को पहुंचेगी किशनगंज

किशनगंज. 1962 के रेजांगला युद्ध में शहीद हुए वीर अहीर सैनिकों की स्मृति में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा आयोजित पवित्र रज कलशयात्रा आगामी 28 अप्रैल को किशनगंज पहुंचेगी. जिलाध्यक्ष व वार्ड आयुक्त देवेन यादव ने बताया कि यह यात्रा गाठ 13 अप्रैल को छपरा से प्रारंभ होकर विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए आगामी 18 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में विशाल प्रदर्शन और धरने के साथ सम्पन्न होगी. आगामी 28 अप्रैल को जिला मुख्यालय सहित बहादुरगंज, ठाकुरगंज, दिघलबैंक और कोचाधामन प्रखंड में जोरदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >