ओवर ब्रिज की सीढ़ी से गिर कर रेलवे कर्मी की मौत

ओवर ब्रिज की सीढ़ी से गिर कर रेलवे कर्मी की मौत

किशनगंज. असम निवासी रेलवे कर्मचारी पिंटू पाल पिता स्वर्गीय गोपाल पाल अपने घर असम जाने के लिये ट्रेन पकड़ने के दौरान किशनगंज रेलवे स्टेशन के ओवर ब्रिज की सीढ़ी से अचानक गिर गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा रेलवे कर्मचारी पिंटू पाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार असम निवासी रेलवे कर्मचारी पिंटू पाल अररिया रेलवे में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत थे. अपने घर असम जाने के लिये किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. इसी दौरान किशनगंज रेलवे स्टेशन के ओवर ब्रिज की सीढ़ी से अचानक गिर गये. इसकी वजह से उनकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >