प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की त्रैमासिक बैठक

वित्तीय वर्ष 2024 - 25 की प्रथम त्रैमासिक प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक शनिवार कोबीडीओ कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई.

ठाकुरगंज(किशनगंज). वित्तीय वर्ष 2024 – 25 की प्रथम त्रैमासिक प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक शनिवार कोबीडीओ कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई. बीडीओ सुमित कुमार एवं अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) इंदु शेखर की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. समीक्षा बैठक में सरकार के द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी योजना केसीसी, पीएम किसान सम्मान, पीएम स्वनिधि आदि से संबंधित क्षेत्र के सभी बैंक के प्रतिनिधियों से समीक्षा की गई. बीडीओ श्री कुमार के द्वारा केसीसी के लाभ के बारे में चर्चा की गई और बैंकों को समय पर केसीसी से संबंधित समस्या को निष्पादित करते हुए अधिक से अधिक केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु कहा गया. बैठक में डेयरी ऋण, मुर्गीपालन, बकरी पालन सूअरपालन, कृषि आधारित ऋण, एनयुएलएम ऋण आदि आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत एवं निष्पादन सुनिश्चित करने पर परिचर्चा की गई. बैठक में प्रत्येक शाखा में एक स्टैंड अप इंडिया ऋण अनुसूचित जाति एवं जनजाति महिला को दिए जाने, पीएम सम्मान निधि वाले किसानों को घर – घर केसीसी अभियान के तहत शत प्रतिशत आच्छादित करने, वित्तीय साक्षरता अभियान, वित्तीय लेन – देन जोखिम, एटीएम, नेट बैंकिंग फ्रॉड से बचाव हेतु बैंक शाखाओं एवं ग्राहक सेवा केंद्र की मदद से सघन प्रचार – प्रसार करने, सभी बैंक शाखाओं के प्रत्येक ग्राहक को डिजिटल बैंकिंग प्रोडक्ट के द्वारा शत – प्रतिशत आच्छादित करने सहित कई बिंदुओं पर भी चर्चा की गई. बैठक में बीपीएम (जीविका) के प्रतिनिधि, एसबीआई के ठाकुरगंज, गलगलिया व जिलेबियामोड़ शाखा के शाखा प्रबंधक, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर, बंधन बैंक जामिनीगुड़ी शाखा एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा ठाकुरगंज के शाखा प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक सत्यानंद सिंह, सामुदायिक संगठक (नगर) शाहबाज आलम आदि सहित अन्य बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >