पुलिस पर हमले की घटना के बाद एसपी ने किया क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन

.पुलिस पर हमले की घटना के बाद किशनगंज पुलिस सतर्कता बरत रही है. एसपी सागर कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया है. वहीं थाना स्तर पर क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है.

किशनगंज.पुलिस पर हमले की घटना के बाद किशनगंज पुलिस सतर्कता बरत रही है. एसपी सागर कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया है. वहीं थाना स्तर पर क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है. क्विक रिस्पॉन्स टीम आधुनिक सुविधाओं से लैश है. क्विक रिस्पॉन्स टीम की पोशाक भी अलग होगी.यह बुलेट प्रूफ जैकेट, हेलमेट आदि से लैस होगी. ऐसी घटना ना हो इसके लिए पुलिस टीम किसी भी घटना की सूचना पर तुरंत ही मौके पर पहुंचेगी. टीम मौके पर पहुंच कर हर गतिविधियों पर नजर रखेगी. टीम पहले से ही तैयार रहेगी. फिलहाल मुख्य थानों में क्विक रिस्पॉन्स टीम कार्रवाई करेगी. इसे लेकर सदर थानाध्यक्ष के द्वारा क्विक रिस्पॉन्स टीम को प्रशिक्षण भी दिया गया जिसमें यह बताया गया की टीम हमेशा तैयार रहेगी. घटना स्थल पर भीड़ होने पर भीड़ पर निगरानी रखेगी ताकि भीड़ में छिपे उपद्रवियों पर नजर रखी जा सके. ऐसा लगे की उपद्रवियों में भी कानून का भय हो और किसी प्रकार की घटना को अंजाम न दे सके. एसपी सागर कुमार ने कहा कि पुलिस पर हमले की घटना के बाद किशनगंज पुलिस सतर्कता बरत रही है. इस प्रकार की घटना दोबारा न हो इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है. थानाध्यक्षों को भी विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए अपने थाना क्षेत्र में निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. एसपी सागर कुमार ने कहा कि पूर्व में पुलिस पर हुए हमलों से संबंधित जो भी कांड दर्ज है उसकी समीक्षा की जा रही है. केस की वर्तमान स्थिति को देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >