पूसी रेलवे ने अगस्त, 2024 में 1024 माल रेक किए अनलोड

पूर्वोतर सीमांत रेलवे ने ने अपने क्षेत्राधिकार के अधीन आने वाले राज्यों के कई स्थानों में वस्तुओं की आपूर्ति करने के क्रम में अगस्त 2024 में मालगाड़ियों के 1024 रेकों की अनलोडिंग की.

ठाकुरगंज.पूर्वोतर सीमांत रेलवे ने ने अपने क्षेत्राधिकार के अधीन आने वाले राज्यों के कई स्थानों में वस्तुओं की आपूर्ति करने के क्रम में अगस्त 2024 में मालगाड़ियों के 1024 रेकों की अनलोडिंग की. इसकी जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया की पूसी रेलवे ने उक्त महीने के दौरान एफसीआई चावल, चीनी, नमक, खाद्य तेल, खाद्यान्न, उर्वरक, सीमेंट, कोयला, सब्जी, ऑटो, टैंक और अन्य सामग्रियों का परिवहन कर इसे अपने क्षेत्राधिकार के अधीन विभिन्न गुड्स शेडों में अनलोड किया. अगस्त, 2024 के दौरान, असम में मालगाडियों के कुल 589 रेक अनलोड किए गए, जिनमें से 291 आवश्यक सामग्रियों से लोड थे. उक्त महीने के दौरान त्रिपुरा में 61 रेक, नागालैंड में 17 रेक, अरुणाचल प्रदेश में 10 रेक, मणिपुर में 01 रेक और मिजोरम में 03 रेक अनलोड किए गए. इसके अलावा, अगस्त, 2024 में पूसी रेलवे के क्षेत्राधिकार के अधीन पश्चिम बंगाल में 204 फ्रेट रेक और बिहार में 139 फ्रेट रेक भी अनलोड किए गए थे. बताते चले महत्वपूर्ण सेक्शनों पर दोहरीकरण कार्यों के शीघ्र निष्पादन, उन्नत टर्मिनल हैंडलिंग सुविधाओं के कारण माल परिवहन की आवक और जावक गतिविधियों में वृद्धि हुई है. सभी स्तरों पर सतत निगरानी के परिणामस्वरूप टर्नअराउंड समय में भी कमी आई है और अनलोडिंग दक्षता में वृद्धि हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >