KISHANGANJ : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस ने 306 ग्राम ब्राउन शुगर को किया जब्त

प्रखंड क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की 12वीं वाहिनी के बी समवाय दिघलबैंक एवं बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है.

दिघलबैंक (किशनगंज) से नरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट :

प्रखंड क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की 12वीं वाहिनी के बी समवाय दिघलबैंक एवं बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते मध्य रात्रि को लगभग 00:45 बजे स्पेशल ज्वाइंट नाका के दौरान सीमा स्तंभ संख्या-134 से लगभग 750 मीटर भारत की तरफ स्थित दिघलबैंक स्कूल चौक के समीप कार्रवाई करते हुए टीम ने 306.08 ग्राम ब्राउन शुगर एवं एक अपाचे बाइक जब्त की. इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि यह अवैध मादक पदार्थ हरवाडंगा क्षेत्र से दिघलबैंक बाजार की ओर ले जाया जा रहा था. कार्रवाई आसूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद एसएसबी एवं बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से नाका लगाकर तस्करों को दबोच लिया. जब्त ब्राउन शुगर और बाइक को आगे की कानूनी प्रक्रिया हेतु पुलिस स्टेशन दिघलबैंक, जिला किशनगंज (बिहार) में जमा कराने की प्रक्रिया जारी है.प्रियरंजन चकमा सहायक कमांडेंट बी समवाय दिघलबैंक ने बताया कि एसएसबी द्वारा लगातार सीमा क्षेत्र में सतर्क निगरानी एवं संयुक्त अभियान चलाकर तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है.इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >