बैंक समेत वित्तीय प्रतिष्ठानों की पुलिस ने की जांच

एसपी सागर कुमार के निदेश पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंक, अन्य वित्तीय व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गयी

किशनगंज.

एसपी सागर कुमार के निदेश पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंक, अन्य वित्तीय व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गयी. साथ ही वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. जानकारी के अनुसार किशनगंज पुलिस द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्रों में बैंकिंग प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु बैंकों की सुरक्षा जांच की गयी. बैंक परिसर के अंदर एवं बाहर संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है.पुलिस ने शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा को लेकर जानकारी ली. इस दौरान बड़े निकासी से पूर्व इसकी सूचना पुलिस को देने का निर्देश दिया. शाखा की सुरक्षा को लेकर अहम जानकारी ली. बैंक के गार्ड को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बैंक के अंदर आने वालों के कागजात की जांच करें. अगर कोई संदिग्ध लगे तो पहचान पत्र देखें और तुरंत ही पुलिस को सूचना दें. बैंकों के आसपास भटकने वाले संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अलग अलग टीम का गठन किया गया है. पूरे जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों में सुरक्षा की पड़ताल की जा रही है. एहतियातन बैंक आने वालों लोगों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. वाहन जांच अभियान और बैंकों में जांच पड़ताल अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. वहीं पुलिस के द्वारा जिले के सभी चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले की सीमा में लगने वाली चेक पोस्ट आदि में वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान वाहनों को रोकर उनके वाहन और डिक्की की जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >