किशनगंज सदर पुलिस ने की शहर के विभिन्न आवासीय होटलों की सघन जांच, होटलों संचालकों को दिये कई निर्देश

सदर थाना पुलिस के द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर शहर के विभिन्न आवासीय होटलों की जांच की गई. जांच में पुलिस की टीम बारी बारी से विभिन्न होटलों में पहुंची. इस दौरान होटल में रहने की क्षमता, रजिस्टर अपडेट आदि की जांच की गई.

किशनगंज.सदर थाना पुलिस के द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर शहर के विभिन्न आवासीय होटलों की जांच की गई. जांच में पुलिस की टीम बारी बारी से विभिन्न होटलों में पहुंची. इस दौरान होटल में रहने की क्षमता, रजिस्टर अपडेट आदि की जांच की गई. जांच में यह भी देखा गया की होटल में हाल के दिनों में बाहरी लोग तो नहीं ठहरे हैं. इसके अलावे कई निर्देश दिए गए. इन होटलों में शहर के विभिन्न जगहों पर स्थित आवासीय होटलों की जांच की गई. जांच के दौरान होटल के रजिस्टर का मिलान किया गया और होटलों में ठहरने वाले लोगों से पहचान पत्र व ब्यौरा लिया जाता है या नहीं यह भी जांच की गई. इस बात की भी जांच की गयी कि होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं. सुरक्षा के मद्देनजर एसपी ने सभी सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया है. इसी के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से एहतियातन होटलों की जांच का भी निर्देश दिया गया है।निरीक्षण के दौरान अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने होटल संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि होटलों में बाहर से आकर ठहरने वाले लोगों का पूरा ब्यौरा लें अगर किसी के भी संदिग्ध होने की जरा सी भी आशंका हुई तो तुरंत ही थाने को सूचना दें. सुरक्षा कारणों से यह अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि होटलों की जांच लगातार जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >