एमआरएफ टायर के शो-रूम में चोरी के मामले में अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

शहर के कैल्टेक्स चौक के पास एमआरएफ टायर के शोरुम में बुधवार को हुई चोरी की घटना मामले में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

किशनगंज. शहर के कैल्टेक्स चौक के पास एमआरएफ टायर के शोरुम में बुधवार को हुई चोरी की घटना मामले में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. प्राथमिकी अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दर्ज करवाई गई है. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है. अनुसंधान के क्रम में पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है. पुलिस शोरूम के आसपास लगा सीसीटीवी कैमरा भी खंगाल रही है. ताकि चोरी की घटना का कुछ सुराग मिल सके. यहां बता दें की बुधवार की रात्रि बदमाशों ने कैल्टेक्स चौक के पास एमआरएफ टायर के शोरुम के गल्ले से करीब 5 लाख 80 हजार रुपए की चोरी कर ली थी. इसके अलावा टायर व ट्यूब की चोरी का भी अनुमान लगाया गया है. स्टॉक मिलान के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा की कितने सामानों की चोरी हुई. शोरुम संचालक संजय कुमार जैन ने घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी थी. इसके बाद पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >