टाली बिशनपुर गांव में पुलिस ने दो सौ लीटर जावा महुआ को किया नष्ट

प्रखंड के पीरी बाजार थाना की पुलिस ने टाली विशनपुर गांव में बुधवार की शाम शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जहां दो सौ लीटर जावा महुआ विनष्ट किया है तथा वहीं से 25 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया.

छापेमारी के दौरान 25 लीटर महुआ शराब किया जब्त सूर्यगढ़ा. प्रखंड के पीरी बाजार थाना की पुलिस ने टाली विशनपुर गांव में बुधवार की शाम शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जहां दो सौ लीटर जावा महुआ विनष्ट किया है तथा वहीं से 25 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि एसआई सुबोध चौधरी के द्वारा मामले में टाली बिशनपुर गांव के रहने वाले सुरजू किस्कू के पुत्र शराब तस्कर पंडित किस्कू के खिलाफ पीरी बाजार थाना में कांड संख्या 169/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया है. शराब तस्कर फरार है. दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि पंडित किस्कू द्वारा शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापेमारी किया गया. रामचंद्रपुर गांव से शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना की पुलिस ने रामचंद्रपुर गांव से एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार कर गुरुवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. पिपरिया थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस में वलीपुर गांव के रहने वाले विनोद यादव के पुत्र गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है. जो नशे की हालत में पाया गया. पिपरिया थाना में कांड संख्या 91/25 के तहत मामले की प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >