BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती में फारसी-अरबी की एंट्री, 56 पदों पर होगी बहाली

ट्राई-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए फारसी और अरबी विषयों में शिक्षकों की बहाली का मार्ग प्रशस्त हो गया है. पीजीटी स्तर पर कुल 56 सीटें (फारसी के लिए 36, अरबी के लिए 20) आवंटित की गई हैं.

किशनगंज : शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के तहत अब कक्षा 11वीं और 12वीं में फारसी एवं अरबी विषय के शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ हो गया है. पीजीटी स्तर पर इन विषयों को शामिल नहीं किए जाने के बाद उठी मांग पर सरकार की ओर से कार्रवाई की गयी है. शिक्षा विभाग की ओर से फारसी के लिए 36 और अरबी के लिए 20 सीट आवंटित की गयी हैं.

पूर्व विधायक ने की थी बहाली की मांग

मौलाना तनवीरुल कादरी के आग्रह पर पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र संख्या 70, दिनांक 4 अगस्त 2026 के माध्यम से फारसी और अरबी विषय के शिक्षकों की बहाली की मांग रखी थी. इसके अलावा उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को भी पत्र देकर इन विषयों को ट्राई-4 शिक्षक भर्ती में शामिल करने का अनुरोध किया था.

मुख्यमंत्री सचिवालय ने शिक्षा विभाग को दिया निर्देश

पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने बताया कि मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से पत्रांक 5541933, दिनांक 20 अगस्त 2026 के माध्यम से उन्हें सूचित किया गया कि मामले में शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के सचिव को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

फारसी में 36, अरबी में 20 सीट

पूर्व विधायक के अनुसार शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ट्राई-4 के तहत पीजीटी वर्ग में 11वीं और 12वीं के लिए फारसी विषय में 36 और अरबी विषय में 20 सीट आवंटित की गयी हैं.

सीटों का विवरण :

  • फारसी : 36 सीट
  • अरबी : 20 सीट
  • कुल : 56 सीट

इस निर्णय पर पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि इससे फारसी और अरबी विषय के अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें : मारवाड़ी कॉलेज में खेलो इंडिया-युवा कनेक्ट कार्यक्रम संपन्न, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >