मुहल्ले की गली में ट्रक लगाने व अश्लील गाने बजाने से लोग परेशान

ट्रक लगाकर माल लोड व अनलोड करने के कारण मुहल्लेवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

-मामला वार्ड संख्या 29 डुमरिया भट्ठा कोको पेट्रोल पंप वाली गली का प्रतिनिधि, किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 डुमरिया भट्टा कोको पेट्रोल पंप के बगल से जाने वाली गली में ट्रक लगाकर माल लोड व अनलोड करने के कारण मुहल्लेवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मिली जानकारी के अनुसार लोगों के घरों के सामने घंटों ट्रक लगा दिया जाता है. जिससे मुहल्लेवासियों के आने-जाने का रास्ता अवरूद्ध हो जाता है. इसके कारण वे अपने आवश्यक कार्य के लिए नहीं निकल पाते हैं. इतना ही नहीं आवासीय कॉलनी में ट्रक चालकों के द्वारा अश्लील गाने बजाये जाते है. इसके कारण सभ्य लोगों को मानसिक त्रासदी झेलनी पड़ रही है. इस मामले में शिक्षक राकेश कुमार ने नगर परिषद में एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है ताकि इस समस्या से निजात मिल सके. लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बरकरार है और जिस व्यक्ति का माल ट्रक से लोड अनलोड होता है वे समस्या दूर करने बजाये मुहल्लेवासियों से ही उलझ पड़ते है. ट्रक लगने पर महिलाओं व स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >