मजगामा गांव में लगी आग पांच घर जले

प्रखंड के मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या 05 स्थित मजगामा गांव में गुरुवार की दोपहर आग लगने से पांच लोगों के घर जलकर राख हो गये. इस अग्निकांड में एक ट्रैक्टर भी आंशिक रूप से जल गया है.

कोचाधामन.प्रखंड के मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या 05 स्थित मजगामा गांव में गुरुवार की दोपहर आग लगने से पांच लोगों के घर जलकर राख हो गये. इसअग्नि कांड में एक ट्रैक्टर भी आंशिक रूप से जल गया है.आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. ग्रामीण और अग्निशमन दस्ते की मदद से आग पर काबू पाया गया. गांव में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गया लोग घटना स्थल की ओर पानी का बाल्टी लेकर दौड़ पड़े. स्थानीय वार्ड सदस्य बाबूल आलम ने बताया कि अग्नि कांड में रुमी बेगम,कौसर आलम, शाहिद आलम, जहुर आलम,अताफूर रहमान का घर जला है.साथ ही कौसर आलम का ट्रैक्टर भी जला है.घटना की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार पटेल,जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर मजगामा पंचायत के मुखिया नसीम अख्तर अंसारी,पूर्व सरपंच अंसार आलम व अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर स्थिति को जायजा लिया.इस बाबत राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार पटेल ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार पीड़ित को सरकारी लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >